स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के जीवन से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन
“मेरी आजादी मेरा अभिमान” अभियान के अंतर्गत आज तीसरे दिन, यूथ कांग्रेस, जनपद मऊ के तत्वधान में जिलाअधिकारी कार्यालय स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय झारखंडे राय की प्रतिमा के पास स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के जीवन से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें प्रमुख रूप से यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सावंत सिंह, यूथ कांग्रेस सोशल मीडिया के जिला संयोजक गौरव कुमार राय, मऊ विधानसभाध्यक्ष विजय प्रकाश सिंह, प्रिंस कुमार, कल्लू सिंह, चंद्राजीत चौहान, प्रभात शर्मा, विशाल आदि उपस्थित रहे।

