आम आदमी पार्टी ने लगाया करोना जांच शिविर, 60 लोगों की हुई जांच
■ मधुबन विधानसभा के गोठा ग्रामसभा में घर घर जाकर की गयी जांच
■ 60 लोगों की गयी जांच कोई संदिग्ध नहीं मिला
मऊ। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उत्तर प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देश पर आम आदमी पार्टी मऊ की कोरोना सहायता टीम ने मधुबन विधान सभा के गोठा ग्राम सभा मे घर घर जाकर लोगों की जांच की ।
सभी लोगों का हाथ सेनेटाइज कर उन्हें मास्क का वितरण भी किया गया, जिला अध्यक्ष शाह आलम उल्फ़त ने घोसी विधानसभा में 5 सदस्यीय टीम का कोरोना सहायता केंद्र का गठन किया है जिसमें प्रदेश संगठन की तरफ से ऑक्सीमीटर से करोना की जांच के निर्देश दिए गए और टीम ने करोना की जांच के लिए ऑक्सीमीटर और थर्मल स्कैनर से गांव गांव जाकर बड़ी संख्या में लोगों की ऑक्सीजन और टेंपरेचर की जांच की आम आदमी पार्टी मऊ के जिला अध्यक्ष शाह आलम उल्फ़त के मार्गदर्शन में मधुबन विधानसभा के गोठा ग्रामसभा में अरुण कुमार पांडेय व प्रवीण कुमार राय जी के नेतृत्व में सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करते हुए लोगों का ऑक्सीमीटर से टेस्ट किया गया।
सभी लाभार्थियों का हाथ सेनेटाइज कराया गया,तथा सभी को मास्क वितरित करते हुए उसकी उपयोगिता भी बताई गई। जांच कराने वालों में बहुत से लोगों का थर्मल स्कैनर से टेंपरेचर टेस्ट किया गया। गाँव में टेस्ट कराने वालों की कुल संख्या 60 रही. कोई संदिग्ध मरीज नहीं मिला। इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष शाह आलम उल्फ़त,ज़िला महासचिव अविनाश सिंह, संजीव रावत जिला सचिव,देवब्रत शुक्ला, सेराज अंसारी,मोहम्मद महताब आलम,अरुण कुमार पांडेय,प्रवीण कुमार राय आदि उपस्थित रहे।

