अपना जिला

कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने बाढ़ क्षेत्र का किया निरीक्षण


मऊ । उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने शनिवार को जिले के दोहरीघाट अंतर्गत विभिन्न बाढ़ चौकियों का जायजा लिया। क्षेत्रीय विधायक व वन मंत्री दारा सिंंह चौहान ने सुग्गीचौरी, दुबारी, गजियापुर आदि बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया। साथ ही बाढ़ से बचाव के लिए अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए चेताया कि किसी भी कीमत पर बाढ़ पीड़ितों के राहत में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बताते चलें कि दोहरीघाट क्षेत्र अंतर्गत चक्की मूसाडोही गांव में विगत पांच अगस्त को नाव डूबने से छह लोगों की मौत हो गया था। शनिवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने शनिवार को जिले के दोहरीघाट अंतर्गत विभिन्न बाढ़ चौकियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने सुग्गीचौरी, दुबारी, गजियापुर आदि बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया। साथ ही बाढ़ से बचाव के लिए अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *