अपना जिला

रेलवे क्रॉसिंग से लेकर संस्कृत पाठशाला तक फीडर संख्या 3 व 4 बाधित

मऊ। नगर के हृदय स्थल रेलवे क्रॉसिंग से लेकर संस्कृत पाठशाला तक व्यस्ततम क्षेत्र में फीडर संख्या 3 और 4 के साथ साथ सहादतपुरा समेत पूरे नगर की बिजली विगत 5 अगस्त से लगातार बाधित है। इससे भीषण सड़ी हुई गर्मी उमस के कारण समग्र व्यापारी व बुनकर तथा सामान्य नागरिक काफी बदहाल है। विद्युत की आपूर्ति जल्द से जल्द सुचारू रूप से चालू किया जाए ।उक्त मांगे हैं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के अध्यक्ष डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता के।वे रौजा स्थित संगठन के कार्यालय पर बिजली की आपूर्ति से त्रस्त व्यापारियों के बीच उक्त मांगें रख रहे थे ।उन्होंने कहा कि प्रत्येक 15 दिन के अंदर यह फाल्ट पावर हाउस से हो जाता है जिससे कि समग्र समाज को पीने के पानी से लेकर सभी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग किया कि जल्द से जल्द विद्युत की आपूर्ति व्यवस्थित व नियमित की जाए। इस अवसर पर मुख्य रूप से हाजी इफतेखार अहमद सुभाष कन्नौजिया अज़हर कमाल फ़ैजी आनंद गुप्ता ज़फ़र अहमद हरिश्चन्द्र गुप्ता फैयाज अहमद सोनू कनौजिया पारस नाथ मौर्य राकेश मद्धेशिया जावेद तरफदार हरिशंकर गुप्ता श्याम मद्धेशिया दिलीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *