पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय की २१वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए
मऊ। जनपद के सृजनकर्ता एवं विकास पुरुष पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कल्पनाथ राय की २१वीं पुण्यतिथि ६ अगस्त २०२० को कल्पनाथ राय स्मृति संस्थान एवं श्रीमती रामरति देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई गई। सबसे पहले १० बजे अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व उपाध्यक्ष डॉ सुधा राय के आवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम प्रारंभ हुआ ११:०० बजे जिला चिकित्सालय मऊ में स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया जिसके आयोजक पीसीसी सदस्य माधवेंद्र बहादुर सिंह कमलेश सिंह एवं अरुण तथा सुभाष प्रमुख रहे। ११:३० बजे कोपागंज स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि दी गई जिसके आयोजक अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष समी उल्लाह अंसारी प्रहलाद राय रत्नेश राय प्रमुख रहे। १२:०० बजे कल्पनाथ राय के पैतृक गांव सेमरी जमालपुर में स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण कार्यक्रम के आयोजक पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रामनिवास राय थे। इसी क्रम में १२:३० बजे पतीला गांव में स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के आयोजक शिक्षक नेता स्वामी नाथ राय एवं विनोद कुमार राम थे। अंत में श्रीमती राम रती देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ललितपुर लुदुही में स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण के पश्चात वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ तत्पश्चात विद्यालय प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि कल्पनाथ राय ने राजनीति में रचना, सृजन और विकास की जो धारा बहाई उससे उनके चिंतन की ख्याति पूरे देश में फैल गई, उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राय ने कभी जाति धर्म की सियासत नहीं की आज के जनप्रतिनिधियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के जर्रे जर्रे में कल्पनाथ राय द्वारा किए गए कार्यों की निशानी आज भी जनपद वासियों को उनके होने का एहसास कराती है। स्वर्गीय राय की कृतियां युगो युगो तक जिंदा रहेंगी। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान ने कहा कि कल्पनाथ राय ने निर्माण और विकास द्वारा पूर्वांचल सहित पूरे देश में ख्याति अर्जित की साथ ही विकास पुरुष अपने जीवन में जिस कार्य को करने का संकल्प लेते थे उसे पूरा करके ही छोड़ते थे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य योगेंद्र ओझा ने किया और कल्पनाथ राय के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। पीसीसी सदस्य माधवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि कल्पनाथ राय निर्माण और विकास के जनक थे। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा को पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम, रविंद्र नाथ त्रिपाठी, वीरेंद्र तिवारी, माधवेंद्र बहादुर सिंह, मन्नान खा ,डॉक्टर सुरेश सिंह ,डॉक्टर रविंद्र नाथ मिश्र प्राचार्य जय हिंद यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख, अबू बकर अंसारी, असद नोमानी, नौशाद अंसारी, मुस्ताक अली मंसूरी, सुरेश पासी , अजय पांडे दीनानाथ यादव, सावंत सिंह, रमाशंकर, मनोज सिंह चौहान, संजय सिंह, विनय गौतम,स्वामीनाथ राय, योगेंद्र सिंह , उदय भान राय, नेसार अहमद, जेपी सिंह, केके सिंह, ओम नारायण शर्मा, गौरव कुमार राय, प्रदीप सिंह, सईदुर्रहमान, समाजवादी पार्टी के नेता रामाश्रय राय, उदय प्रताप राय एवं बबलू , समीउल्लाह अंसारी, बबलू राय, राम चन्द्र राय, राज मंगल यादव, अनिल जायसवाल, ब्रह्मानंद पांडेय, धनंजय सिंह, नरसिंह, प्यारेलाल, जयंत सिंह, मुकेश राजभर, सनाउल्लाह अंसारी, रमन पांडे, अकरम प्रीमियर, अबुल फैज, सुशीला श्रीवास्तव, सुशील चौधरी, नजीर अहमद सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।इस बीच सभी लोग मास्क लगाए हुए थे।



