अपना जिला

भाई को राखी बांधकर वापस घर जा रही बहन की ट्रक की चपेट में आने से मौत


मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना-करहां मार्ग पर ग्राम टड़वा के पास सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तुलसी पुर कुड़वा में मोटरसाइकिल से अपने भतीजे के साथ आई अपने भाई को प्रातः राखी बांधकर वापस जा रही धरवारा जहानागंज आज़मगढ़ निवासी 42 वर्षीय दुर्गावती देवी की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयीं। जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। वहीं पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मदाबाद गोहना नंदलाल एवं कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार पाठक घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *