अपना जिला

अगस्त माह में 11 दिन बैंक रहेंगे बंद, कर ले तैयारी निपटालें जरूरी काम

मऊ। कई महीने से कोविड 19 का दंश झेल रहे लोगों का व्यवसायिक रुप से हर कार्य अभी सुचारू रुप से शुरू तो नहीं हुआ है। जैसे तैसे सभी का जीवन चल रहा है, ऐसे में घर के चूल्हा से लेकर जीवन के चौका तक का हर कार्य बैंकों की बदौलत हो गया है ऐसे में अगस्त माह भी उनके लिए बैंकिंग कारोबार में झटके वाला साबित हो सकता है। क्योंकि अगस्त में बैंक के ताले लगभग 11 दिन तक नहीं खुलेंगे। ऐसे में आपको सचेत रहने की जरूरत है।
11 अवकाश में बैंक कर्मियों की तो बल्ले बल्ले रहेगी लेकिन लेनदेन करने वाले ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ेगी। बैंक से अगर आपका कोई जरुरी काम है तो निपटा लें, अन्यथा आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है।

01 अगस्त शनिवार को बकरीद की वजह से अवकाश हो चुका है।

02 अगस्त को रविवार।

03 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी।

08 अगस्त को दूसरा शनिवार का अवकाश।

09 अगस्त रविवार का अवकाश।

12 अगस्त को जन्माष्टमी का अवकाश।

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस।

16 अगस्त को रविवार का अवकाश।

22 अगस्त को चौथा शनिवार।

23 अगस्त को रविवार का अवकाश।

30 अगस्त को रविवार का अवकाश।

इसके अलावा इसी दिन मोहर्रम भी बैंक सूत्रों की माने तो मोहर्रम की तिथि एक दिन आगे या पीछे हुई तो एक और छुट्टी 29 या 31 अगस्त को बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *