अपना जिला

फिरोज के इलाज के लिए बढ़े हाथ, 35 हजार मऊ रिलीफ कमेटी व 5 हजार SO दक्षिण टोला ने दी

कल सरकारी बस से हुए हादसे में नसीम की मौत हो गई थी और फिरोज के सर में गम्भीर चोट के कारण प्रकाश हॉस्पिटल में भरती कराया गया था।
आज डॉक्टरों ने बताया के फौरन सर में जमे हुए ब्लड को ऑपरेशन करके निकला नहीं गाय तो इनको बचना मुश्किल हो जाएगा। फिरोज की पत्नी और सास ने मुझको बताया के हमारे पास पैसा नहीं है, डॉक्टर बोले है जबतक पैसा नहीं जमा होगा ऑपरेशन नहीं होगा।

मैंने फ़ौरन रिलीफ कमेटी में बात रखी। पूर्व सांसद सलीम अंसारी, तैयब पालकी, वेस तरफदार, मौलवी जमाल और मौलवी इक़बाल साहब का शुक्र गुज़ार हूं के 35000 रुपया फौरन रिलीफ कमेटी ने इलाज के लिए स्वीकृत कर दिया।
रिलीफ कमेटी के सचिव मौलवी इक़बाल और कोषाध्यक्ष मौलाना जमाल करिश्मा ने रुपए प्रकाश हॉस्पिटल में जाकर जमा कर दिया है। हॉस्पिटल के प्रबन्धक मनीष राय के निर्देश पर ऑपरेशन पहले ही शुरू हो चुका है।
खास बात ये है के फिरोज की गरीबी को जानने के बाद थाना दक्षिण टोला के प्रभारी श्री परमानन्द मिश्रा ने भी पांच हजार रूपए अपने पास से इलाज के लिए दिया है।
रिलीफ कमेटी के कोषाध्यक्ष मौलाना जमाल ने कहा है के फिरोज के इलाज में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।
अल्लाह सब मदद करने वालो के कारोबार में बरकत दे, अमीन।

दूसरी तरफ मृतक नसीम के शव का पंचनामा हो चुका है। पोस्टमॉर्टम में डॉक्टर से बात हो गई है। 3 बजे तक पोस्टमार्टम आरम्भ होकर 5 बजे तक शव मिल जाने की सम्भावना है। जनाजा मगरिब बाद हो सकता है।
पूर्व चेयरमैन मऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *