अपना जिला

इनरव्हील क्लब का वर्ष 2020-2021 का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम सम्पन्न

मऊ । इनरव्हील क्लब का वर्ष 2020-2021 का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमें जुलाई माह से नये सत्र के पदाधिकारियों को बैज लगाकर कार्य भार ग्रहण कराया गया। कोविड-19 के कारण सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सिर्फ़ पदाधिकारीयों ने ही हिस्सा लिया। इस अवसर पर पूर्व पदाधिकारियों ने नए पदाधिकारियों को अपना दायित्व सौंपा तथा कहा कि उन्हें विश्वास है कि नये पदाधिकारी इनरव्हील क्लब को और ऊंचाई तक ले जाएंगे जिससे संस्था के प्रति लोगों का और समर्पण भाव जागे।
इस अवसर पर इनरव्हील ने जेल के क़ैदियों द्वारा निर्मित कांटैक्ट लेस, सेनेटाइजर स्टैंड को डीसीएस के कालेज तथा आशीष नर्सिंग होम एवं गुप्ता आरथोपेडिक अस्पताल को दान कर समाज को सबका साथ सबका विकास स्वच्छता से ही बचाव का संदेश दिया। इसके अलावा पौधारोपण करके पर्यावरण को नुक़सान से बचाने के लिए संदेश दिया।
इस कार्यक्रम में नव निर्वाचित अध्यक्ष डा. रुचिका मिश्र, मन्त्री श्रीमती पूनम गुप्ता, कोषाध्यक्ष डा. रूचि अग्रवाल, आशा खत्री, अनिता सिंह पूर्व अध्यक्ष डाक्टर कुसुम वर्मा उपस्थित रहीं।
लाकॅ डाउन की वजह से बाकी सदस्यों ने जूम मीटिंग के माध्यम से भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *