अपना जिला

भाजपा नेता ने गौ आश्रय केंद्र का किया अवलोकन, गौ सेवा में लगे लोगों को किया सम्मानित

मऊ । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने रविवार को चंद्रापार स्थित अस्थायी गौ आश्रय केंद्र का अवलोकन किया तथा कहा कि गौ आश्रय में लगे लोग पुनीत कार्य कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे सभी लोगो को सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया जिनका योगदान गो आश्रय केंद्र के सुचारू रूप से संचालन में है। श्री राय ने गो आश्रय में लगे लोगों को कहा कि यह केंद्र उत्कृष्ट और प्रेरणादायक होकर अन्य गो आश्रय केन्द्रों के लिए उदाहरण बने इसके लिए उन्हें अनेक सहज, स्वाभाविक, सस्ते सुझाव व युक्ति भी बताया। आश्वासन दिया कि पूज्य योगी जी ऐसे गोभक्त मुख्यमंत्री हैं, ऐसे केन्दों के लिए कोई भी परिस्थिति आड़े नहीं आएगी।
पूज्य योगी जी के दूरदर्शी व बहुआयामी परिणाम देने वाले निर्णय प्रदेश मे गो तस्करी व गोहत्या पर पुर्ण प्रतिबंध के अनेक दृश्य ,अदृश्य व दुरगामी परिणाम आये हैं। इस अवसर पर अस्थायी गौआश्रय स्थल चंद्रापार के स्टाफ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार राय, पशुधन प्रसार अधिकारी द्वय, सत्यम् चौबे तथा जितेंद्र कुमार , सफाईकर्मी प्रदीप कुमार, जितेंद्र कुमार कन्नौजिया, राजनाथ,पवन कुमार,सुनील तिवारी,संजय कुमार, ग्राम प्रधान श्रवण सोनकर ,केयर टेकर सुरेश राम,विधीचन्द्र तथा शान्ति देवी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *