UP की बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर AAP का प्रदर्शन,ज्ञापन सौंपा
■ शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी
मऊ दिनांक 04 जुलाई 20 आम आदमी पार्टी मऊ के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष शाह आलम उल्फ़त के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में शहीद हुए पुलिस के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज के माध्यम से दिया जिसमें गत दिवस कानपुर देहात में जवानों के साथ घटित घटना का विरोध प्रदर्शन करते हुए मांग की गई की उत्तर प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के चलते चौतरफा जंगलराज कायम है प्रदेश को ऊर्जावान व मजबूत बनाने के लिए प्रदेश पुलिस को बुलेट प्रूफ जैकेट मुहैय्या करवाई जाए तथा आधुनिक किस्म के हथियार भी उपलब्ध कराए जाएं जिला अध्यक्ष शाह आलम उल्फ़त ने उक्त घटना की जांच माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद की निगरानी में हाई कोर्ट के जज की देखरेख में करा कर अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए तथा पीड़ित परिवारों को आजीवन पेंशन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए तथा प्रदेश को भय मुक्त बनाने के लिए अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर उनको जेल में डाला जाए जिससे प्रदेश में अमन चैन और भाईचारा पैदा हो प्रदेश में बड़े पैमाने पर भय , भ्रष्टाचार, जुल्म जाति, अत्याचार ,लूट ,हत्या, बलात्कार, व पुलिसकर्मियों की हत्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं जिससे प्रदेश की जनता में भय और आतंक व्याप्त है आम आदमी पार्टी मऊ उपरोक्त मांगों को पूरा करने के लिए आज ज्ञापन दिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शाह आलम उल्फ़त,ज़िला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र रणावत,ज़िला सचिव अनिल प्रजापति, सोशल मीडिया प्रभारी एवं अल्पसंख्यक सचिव महफूज़ अहमद,किसान प्रकोष्ठ अध्य्क्ष राम छबीला साहनी,बनवारी मिश्र ,फहीम खान एडवोकेट, आदि लोग उपस्थित रहे!


