सीए विजय अग्रवाल के पिता का निधन
मऊ। जनपद के वरिष्ठ चार्टर्ड एकाउंटेंट व सनबीम स्कूल के डायरेक्टर विजय अग्रवाल के पिता त्रिभुवन दास अग्रवाल का हार्ट अटैक से रविवार की सुबह 8 बजे निधन हो गया। उनका अंतिम शव यात्रा आज ही थोड़ी देर में 5:00 बजे वाराणसी के लिए उनके निज निवास बल्लीपुरा से जाएगी। उनके निधन का समाचार सुनते ही उनके पैतृक आवास पर सुबह से ही शुभचिंतकों सहित रोटरी क्लब, स्कूल एवं नगर के व्यवसायी चिकित्सक शोक संवेदना प्रकट करते रहे।

