श्रमजीवी पत्रकार यूनियन जनपद मऊ की बैठक सम्पन्न
मऊ|। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन जनपद मऊ की बैठक मुंशीपुरा नई बस्ती कैंप कार्यालय पर रविवार को बालचंद त्यागी के अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी पत्रकारों का परिचय पत्र 1 सप्ताह में प्रदेश कार्यालय से बनवाने का निर्णय लिया गया महामंत्री नागेंद्र राय ने बताया कि सभी पत्रकार अपना वार्षिक कोटा मनी एवं फोटो तत्काल उपलब्ध करा दें ताकि निर्धारित समय के अंतर्गत सब का परिचय पत्र बनवा दिया जाए बैठक में संगठन को सक्रिय व मजबूत बनाने पर चर्चा की गई अंत में संगठन के संरक्षक एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार सुधाकर पांडे के पत्नी के असामयिक निधन पर प्रस्ताव पास कर शोक संवेदना व्यक्त की गई तथा 2 मिनट का मौन रखा गया इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह मंत्री आजाद नोमानी संगठन मंत्री प्रवीण राय विजय कुमार गुप्ता विजय नारायण पांडे प्रेम कुमार बरनवाल मैनेजर प्रसाद आदि उपस्थित रहे


