अपना जिला

बिल्थरारोड में पहुंच रहे प्रवासी मजदूरों को भोजन कराने में जुटी युवा टोली

बिल्थरारोड / बलिया। एक तरफ जहां मजदूरों की मजबूरी को भुनाने को लेकर पूरे देश में राजनीतिक पार्टियों द्वारा राजनीति का सिलसिला जारी है वहीं दूसरी तरफ नगर की एक युवा टोली शुभम जायसवाल के नेतृव में दूर-दराज से आने वाले मजदूरों को भोजन देने के कार्य में जुटी हुई है। युवा टोली के सदस्यों का कहना है कि वे आगे भी ऐसे लोगों की सेवा का कार्य जारी रखेंगे।
स्थानीय नपं में भी दूर – दराज से मजदूरों के आने का सिलसिला जारी है। नगर की सड़कों पर पैदल यात्रा करते व स्थानीय बस डिपो पर पहुंचे प्रवासी मजदूरों को नगर की एक युवा टोली द्वारा भोजन का पैकेट वितरित करने का कार्य किया जा रहा है। इस टोली में शामिल युवाओं का कहना है कि आगे भी उनके द्वारा ऐसे लोगों में भोजन वितरण जारी रहेगा। युवा टोली के आशीष जायसवाल का आरोप है कि सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाएं गरीबों तक नही पहुंच पा रही है जिससे इस वर्ग के लोग बेहद परेशान हैं। भोजन वितरण के कार्य में जुटी युवा टोली में रजत कुमार, शिवम व हनी सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *