अखिलेश यादव के आवाह्न पर सपा नेता ने किया सामाजिक योगदान
मऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव के आवाह्न पर समाजवादी छात्र सभा के जिला सचिव एवं छात्र नेता शाश्वत तिवारी विपुल के नेतृत्व में शनिवार को प्रवासी मजूदर, पुलिस कर्मियों, रिक्शा चालकों एवं ठेला चालकों को मतलुपुर मोड़, ग़ाज़ीपुर तिराहा, भीटी, आजमगढ़ मोड़ पर पानी बिस्किट फल आदि का वितरण किया गया एवं शाश्वत तिवारी ने कहा कि जरूरतमंदों को जल्द राशन भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शुभम सिंह, शशिभूषण यादव, विशाल गुप्ता, शुभम राठौर, अभिषेक सिंह, अमन सिंह, शिवेश त्रिपाठी, यश सिंह आदि मौजूद रहें।


