Uncategorized

दस्तकारों तथा पारम्परिक कारीगरों के विकास हेतु विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए आवेदन करें

मऊ। प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के स्थानीय दस्तकारों तथा पारम्परिक कारीगरों के विकास हेतु विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना वर्ष 2020-21 को संचालित किये जाने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के अन्तर्गत जनपद मऊ में लोहार, मोची, कुम्हार, हलवाई, नाई, बढ़ई, राजमिस्त्री, सुनार, दर्जी, टोकरी बुनकर एवं हस्तशिल्पियों के आजीविका के साधनों को सुदृढ़ीकरण करते हुए उनके जीवन स्तर को उन्नत किया जायेगा। इस योजना के अन्तर्गत पारम्परिक कारिगरों की कौशल वृद्धि हेतु प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाया जाना है। प्रशिक्षण अवधि में श्रम विभाग द्वारा समय-समय पर जारी अर्धकुशल श्रमिक के मजदूरी दर पर मानदेय होगा। सभी मानदेय शासन द्वारा उपलब्ध कराये जाने के पश्चात नियमानुसार किया जायेगा। प्रशिक्षण के पश्चात सभी प्रशिक्षार्थियों को उन्नत प्रकार के टूलकिट प्रदान किये जायेंगे। आवेदन-पत्र केवल वेबसाइड  www.diupmsme.upsdc.gov.in  पर आनलाइन भरा जायेगा। जिसकी हार्ड कापी एवं आवश्क अभिलेखों के साथ कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र गाजीपुर तिराहा मऊ में जमा किया जायेगा। आनलाईन की अन्तिम तिथि 25 मई 2020 को सायं 05ः00 बजे तक निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *