वृद्धाश्रम में कराया योग
मुहम्मदबाद गोहना /मऊ। सोमवार को सायं काल समाज कल्याण विभाग द्वारा वित्त पोषित वृद्धाश्रम मुहम्मदबाद बरामदपुर में सभी वृद्धजनो को योग प्रशिक्षक शिखान्त द्वारा योग प्राणायाम का अभ्यास बताया गया। तथा योग द्वारा शरीर के मानसिक शारीरिक अभ्यास लाभ बताया गया । प्रबंधक लक्षीराम रिंकू , विनोद कर्मचारी गण मौजूद रहे।


