अपना जिला

सावधान : अब 1205 नहीं, 1700 रेलयात्री आएंगे मऊ, अकेले मऊ के लगभग हज़ार के पार प्रवासी

मऊ। सूरत (गुजरात) से 11 मई को चलकर मऊ जँ. पर आगामी 12 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 1205 यात्रियों के स्थान पर 1700 रेल यात्री पहुचेंगे। खास बात यह है कि इस ट्रेन में अकेले मऊ जनपद के लगभग 1000 से अधिक यात्री शामिल हैं।
गौरतलब हो कि गत दिनों जानकारी मिली थी कि 12 मई मंगलवार को सूरत से आने वाली ट्रेन के माध्यम से 1205 लोग मऊ जंक्शन आएंगे। लेकिन कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सूरत से आने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन में अब यात्रियों की संख्या बढ़ाकर 1700 कर दी गई है। जहां पहले 1205 यात्रियों में से 902 यात्री मऊ के रहने वाले थे। वहीं अब 1700 यात्रियों में लगभग 1000 से अधिक रेलयात्री मऊ जनपद के होंगे। हालांकि अभी पूरी यात्रियों की जिलावार सूची नहीं प्राप्त हो सकी है।
जिनको जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण व आवश्यकता पड़ने पर कोरोन्टाइन करा कर ही घर भेजा जाएगा।
प्रवासियों से भेदभाव नहीं, लेकिन सावधानी अवश्य बरतें
पूरे देश से लगातार श्रमिक स्पेशल ट्रेनों व अन्य माध्यमों से लोगों को घर भेजे जा रहे हैं, ऐसे में इन प्रवासियों के रहन सहन व आगमन पर उनकी पूरी स्थिति के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। हालांकि जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधान व नगरी क्षेत्रों में वार्ड सभासद के माध्यम से एक कमेटी का गठन कर दिया गया है जो इस पर पूरी नजर रखेगी। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने विशेष आह्वान किया कि सभी लोग स्थानीय स्तर पर अपने आस-पड़ोस नजर रखकर दूरस्थ महानगरों से आने वाले प्रवासियों के प्रति सचेत रहें। निश्चित रूप से हमें किसी के साथ भेदभाव नहीं करना है, लेकिन उन्हें उनको होम कोरोन्टाइन (गृह एकांतवास) के प्रति प्रेरित करना है। आने वाले प्रवासी जितना कम से कम लोगों के संपर्क में आएंगे उतनी ही कम इस रोग के फैलने की संभावना रहेगी।
श्रीराम जायसवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *