अपना जिलाचर्चा में

बिहार के सन्नी गुप्ता हत्या कांड मामले में मऊ के युवाओं ने डीएम के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन

मऊ । मद्धेशिया समाज के लोगों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी से मिलकर
बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नाम सम्बोधित ज्ञापन दिया। कहा कि हम आपके माध्यम से बिहार सरकार को अवगत कराना चाहते हैं कि “20 अप्रैल को पटना (बिहार) के खांजे कला के नून का चौराहा इलाके में स्थित शीशा के शिपहर मोहल्ले के रहने वाले गोपाल प्रसाद के पुत्र सन्नी गुप्ता को पड़ोस में रहने वाले चांद ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरा परिवार डर गया । इस परिवार ने इस घटना से डरकर अपने मकान बिक्री का बोर्ड लगा दिया ।उनका टेंट का व्यवसाय है। मृतक सनी गुप्ता परिवार को चलाते थे । उनकी हत्या होने की वजह से परिवार भारी परेशानियों का सामना कर रहा है। हत्याकांड से पुरा वैश्य (मद्धेशिया) समाज विचलित है। लोगों ने ज्ञापन के माध्यम से बिहार सरकार से निम्न मांग किया।

  1. इस हत्याकांड के दोषियों को किसी भी किमत पर बख्शा ना जाए उनके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए जिससे इस तरह की जघन्य अपराध कोई दोबारा ना करें।
  2. इस पीड़ित परिवार को 50 लाख की आर्थिक मदद की जाए।
  3. इस पीड़ित परिवार की महिला (सन्नी गुप्ता की पत्नी को) सरकारी नौकरी दी जाए जिससे वह अपने परिवार को चला सके।
  4. मृतक के परिवार वालों पर दर्ज मुकदमे को वापस लिया जाय।
    ज्ञापन देने के लिये जिलाध्यक्ष अभिषेक मद्धेशिया, महामंत्री अमरनाथ मद्धेशिया, वेद आर्य कार्यवाहक जिला मंत्री, गौरव मद्धेशिया, अनिल मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *