मऊ : ऑप्टिकल व ज्वेलरी की दुकान कल से खुलेंगे
■ आगामी 18 मई को कोपागंज में समाप्त हो सकता है हॉटस्पॉट : डीएम
मऊ। प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में ऑप्टिकल (पावर चश्मा) व ज्वेलरी की दुकान कल से खुलने की अनुमति दी जा रही है। गौरतलब हो कि उपरोक्त सभी दुकानें परमिशन प्राप्त कर ही खोल सकेंगे, जहां सभी नियमों का पालन किया जाएगा।
आगामी 18 मई को कोपागंज में समाप्त हो सकता है हॉटस्पॉट…
मऊ। जनपद की एकमात्र कस्बे कोपागंज में लगा हॉटस्पॉट आगामी 18 मई को समाप्त किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो आगामी 18 मई को कोपागंज कस्बे से हटा लिया जाएगा। हालांकि लॉक डाउन के सभी नियम लागू रहेंगे

