नोडल अधिकारी ने क्वारनटाइन सेंटर का किया निरीक्षण
(संतोष जायसवाल) । मुहम्मदाबाद गोहना/मऊ। विशेष सचिव रेशम/नोडल अधिकारी कोविड-19 मऊ नागेंद्र सिंह पटेल ने शनिवार को मुहम्मदाबाद गोहना के शहर पीजी कॉलेज बरामदपुर में बने क्वॉरंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने भोजन बनाने, साफ-सफाई एवं क्वॉरंटाइन सेंटर को पूरी तरह से सैनिटाइज करने का अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया। उन्होंने क्वॉरंटाइन सेंटर पर लगाई गई पुलिस विभाग,स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य कर्मचारियों को मास्क लगाकर क्वॉरंटाइन में रखे गए लोगों से बात करने एवं दूरी का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। उन्होने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए क्वॉरंटाइन सेंटर में रखे गए लोगों का देखभाल करने, क्वॉरंटाइन सेंटर में भोजन बनाने के लिए लगाए गए कर्मचारियों को मेनू के अनुसार भोजन बनाने एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने का कर्मचारियों को निर्देश दिया। उन्होंने पूरे क्वॉरंटाइन सेंटर को प्रतिदिन सैनिटाइज करने का भी कर्मचारियों को कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने प्रवासियों मजदूरों को दूरी बनाने के साथ-साथ भोजन में किसी भी प्रकार की कमी ना आए इसके लिए उन्होंने किचन सेंटर का देखभाल कर रहे कर्मचारी को निर्देश दिया। इस अवसर पर एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर, तहसीलदार संजीव कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. एपी सिंह, सप्लाई इंस्पेक्टर आनंद कुमार यादव, समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व चिकित्सक उपस्थित रहे।

