अपना जिलाचर्चा में

आधा दर्जन लोगों ने किया मारपीट और फायरिंग प्रधान प्रतिनिधि घायल

मऊ। जनपद के कोपागंज थाना अंतर्गत सहरोज ग्राम में बुधवार को देर सायं ग्राम प्रधान के घर पहुंचकर 10-12 की संख्या में लोगों ने जमकर मारपीट की एवं फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। घटना में प्रधान पूनम राय के प्रतिनिधि योगेश राय सहित सभी घायलों को उपचार हेतु तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश और गांव का राजनैतिक विवाद बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस गांव में तैनात हो गई है एवं आरोपियों की धरपकड़ कर रही है। लाक डाउन में अपराधियों द्वारा इस तरह के कृत्य करने से गांव के लोग काफी दहशत में हैं। उधर जिला अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *