संयुक्त व्यापार मंडल के लोगों ने एसडीएम को पत्रक सौंपा, व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलने की मांग
■ लाकडाऊन में दुकानें बंद होने से व्यापारियों के समक्ष भूखमरी की स्थिति
बिल्थरारोड / बलिया। संयुक्त व्यापार मंडल के बैनर तले सोमवार को व्यापरियों ने उपजिलाधिकारी को एक पत्रक देकर गृहमंत्रालय द्वारा जारी निर्देश के अनुपालन में अपनी दुकाने खोलने की मांग की ताकि वह अपने परिवार के दायित्वों का निर्वहन कर सकें।
कोरोना वायरस से बचाव के चलते देश में व्यापारिक प्रतिष्ठाने ठप है। इस दौरान केन्द्रीय गृहमंत्रालय द्वारा ग्रीन जोन के लिए जारी निर्देशों के बावजूद स्थानीय स्तर पर व्यापारियों को छूट न दिए जाने से व्यापारी वर्ग में निराशा की स्थिति है। सोमवार को संयुक्त व्यापार मंडल के तत्वावधान में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल उपजिलाधिकारी राजेश यादव से मुलाकात कर उन्हें एक पत्रक सौंपकर सरकार के निर्देशों के अनुसार दुकानों को खोलने की अनुमति की मांग की। पत्रक में व्यापारियों ने लिखा है कि कोरोना वैश्विक बीमारी से निपटने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा जारी लाकडाऊन का व्यापारियों द्वारा देशहित में पूर्ण समर्थन किया गया। जिसके चलते व्यापारिक कार्य ठप हो गए। चूकि व्यापारी के पास अपनी रोजी-रोटी का एकमात्र उपाय उनकी दुकान ही है। इसके अलावा अर्थव्यवस्था का कोई अन्य साधन न होने से उनके समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। व्यापारियों ने केंद्रीय गृहमंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार ग्रीन जोन शामिल इस क्षेत्र की में दुकानो को खोलने की अनुमति देने की पुरजोर मांग की गई ताकि उनका परिवार भुखमरी का शिकार न हो सके। पत्रक में आरेंज जोन में शामिल पड़ोसी जिले मऊ व देवरिया का भी जिक्र किया गया है जहां व्यापारिक प्रतिष्ठान को खोलने की अनुमति दी गई है। पत्रक देने वालों में संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रशांत कुमार मंटू, दुर्गा प्रसाद मधु, धर्मेन्द्र सोनी, तौहीद अहमद लारी एवं नपं अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त प्रमुख रहे। इस मौके पर एसएचओ उभांव योगेन्द्र बहादुर सिंह भी उपस्थित थे।

