अपना जिलाखास-मेहमान

दवा व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन ने 01 लाख 03 हजार का चेक पीएम केयर में डीएम को सौंपा

रतनपुरा,मऊ । कोविड-19 कोरोना महामारी से निजात के लिए जहां समाज का हर प्रबुद्ध वर्ग पीएम केयर फंड्स में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहा है, ताकि इस लाक डाउन की अवधि में देश के हर व्यक्ति को आवश्यक आवश्यकताएं मुहैया कराई जा सकें। दवा व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन ने संगठन के तरफ से ₹101300 की सहयोग राशि का चेक पीएम केयर फन्ड के मद में जिलाधिकारी मऊ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के माध्यम से प्रेषित किया गया ।
बताते चलें की शनिवार को दवा व्यापार सोसाइटी जनपद मऊ के संगठन के तरफ से एकत्रित धन को संगठन के जिला उपाध्यक्ष भगवान दास गुप्त एवं जिला महामंत्री जमील भाई ने जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी से मिलकर उन्हें पीएम केयर फंड के नाम से आज ₹101300 का चेक सौंपा । जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने दवा व्यापार सोसायटी द्वारा किए गए इस सहयोग के लिए भगवानदास गुप्त एवं जमील भाई सहित संगठन के सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

तद्क्रम में बच्चों नें अंगवस्त्रम व बैच लगाकर जिलाधिकारी का स्वागत भी किया। चेक सौंपने वालों में भगवान दास गुप्ता, जमील अंसारी, निर्भय पाण्डेय, रामचन्द्र चौहान, जुगनू सिंह, डिम्पल राय, आकाश सिंह, इशरत इकबाल लारी, रफी अतहर, रामनगीना मौर्य, तारीक अंसारी, राजेश राय, विजय अग्रवाल, वेद प्रकाश राय आदि व्यापारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *