PS घोसी : लूट का खुलासा, एक गिरफ्तार, पिस्टल सहित कारतूस व लूट का 4930 रूपया बरामद
मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ अनुराग आर्य के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 26.04.20 को थाना घोसी पुलिस को उस वक्त अहम सफलता हाथ लगी जब थानाध्यक्ष घोसी श्री सच्चिदानन्द यादव मय हमराहियान देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थानीदास मोड़ से शिवमोहन सिंह पुत्र शिवप्रताप सिंह निवासी ताजोपुर थाना सरायलखंसी मऊ के कब्जे से 01 अदद पिस्टल मय 10 अदद जिंदा कारतूस (9 एमएम), 01 अदद टीवीएस मोटरसाइकिल फर्जी नम्बर प्लेट तथा लूट के 4930 रूपये बरामद कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ के दौरान बताया गया कि हम तीन लोग मिल कर दिनांक 20.01.20 को भटमिला बाजार लूट किये थे जिसके सम्बन्ध में थाना घोसी पर पूर्व में वादी मृत्युंजय पुत्र सुभाष पाण्डेय की तहरीर पर मु0अ0सं0 33/20 धारा 392 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत कर मामले के खुलासे हेतु प्रयास किया जा रहा था। उक्त लूट से सम्बन्धित अन्य दो अभियुक्त पहले से ही जेल मे है। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 292/20 धारा 41.411,419,420 भदावि0 तथा 7/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
- शिवमोहन सिंह पुत्र शिवप्रताप सिंह निवासी ताजोपुर थाना सरायलखंसी मऊ।
बरामदगी- - एक अदद पिस्टल मय 10 अदद जिंदा कारतूस (9 एमएम)।
- एक अदद टीवीएस मोटर साइकिल फर्जी नम्बर प्लेट।
- लूट के 4930 रूपये।

