सीएम योगी की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
CM योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लेन-देन के लिए रुपे कार्ड तथा अन्य माध्यम को बढ़ावा दिया जाए। सभी ग्रामीण सेवाओं को मुहैया कराने के लिए ग्राहक सेवा केंद्र की तर्ज पर व्यवस्था बनाई जाए, ताकि बैंकों में भीड़ को कम किया जा सके। बैंकों में सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित की जाए.
कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिए गए हैं.

होम डिलीवरी कार्य में संलग्न व्यक्तियों की लगातार निगरानी और जांच करने के निर्देश दिए हैं, ताकि इनसे कोरोना संक्रमण फैलने न पाए। उन्होंने वालंटियर्स की टीम गठित कर लोगों को कोरोना के विषय में जागरूक करने हेतु भी निर्देश भी दिए हैं.
CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी को बढ़ाने पर विचार करना चाहिए, क्योंकि इसके अच्छे परिणाम मिले हैं। उन्होंने कहा है कि अस्पतालों में सभी आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.
कोविड अस्पतालों में अनिवार्य रूप से सिर्फ कोविड संक्रमण का ही इलाज हो अन्य चिकित्सा गतिविधियां इन अस्पतालों में न की जाएं। अस्पतालों में मौजूद कोरोना से संबंधित तथा अन्य बायोमेडिकल वेस्ट का सुरक्षित डिस्पोजल सुनिश्चित किया जाए.

कोरोना वायरस के उपचार में लगी डाॅक्टर, नर्स, पैरामेडिक्स तथा अन्य स्टाफ की टीम को हर हाल में मेडिकल इन्फेक्शन से बचाया जाए। कोरोना से जंग में मेडिकल टीम को सुरक्षित रखना अत्यन्त आवश्यक है।
मुख्यमंत्री ने कोविड-19 से निपटने के लिए गठित टीम-11 के साथ प्रदेश की स्थिति की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि पूल टेस्ट के माध्यम से अधिक लोगों की जांच करके कोरोना वायरस महामारी पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है। अतः पूल टेस्टिंग को बढ़ावा दिया जाए।

