गिट्टी, बालू, सीमेंट, सरिया आदि की दुकानें ई-पास के बाद, कल से खुलेंगी : डीएम
■ बिल्डिंग निर्माण से सम्बंधित दुकानें ऑनलाइन परमिशन लेकर ही खोलेंगे
■ गिट्टी, बालू, सीमेंट, सरिया इत्यादि के व्यवसाइयों को बड़ी राहत
■ भवन निर्माण के लिए आम जनता को नहीं लेना होगा कोई परमिशन, केवल व्यवसाई को लेना होगा परमिशन
मऊ । लाकॅ डाउन में जनपद की भवन निर्माण से सम्बंधित गिट्टी, बालू, सीमेंट, सरिया आदि की दुकानों को खोलने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी सहमति दी है। रविवार को जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि सोमवार से जनपद की सभी भवन निर्माण से सम्बंधित दुकानदार जिला प्रशासन ने ऑनलाइन परमिशन लेकर अपनी-अपनी दुकान खोल सकते हैं। उन्होंने बताया कि व्यव्यसायी दुकान खोलते हुए लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंसिग का पालन का अवश्य ध्यान देंगे।
जिला प्रशासन के इस फैसले से व्यवसाइयों को बड़ी राहत मिली है। क्योंकि बहुतेरे के गोदाम मे सीमेंट के खराब होने का खतरा उत्पन्न हो गया था। जिलाधिकारी ने बताया कि भवन निर्माण के लिए आम जनता को नहीं लेना होगा परमीशन। बताया कि जिसमें मनरेगा, ग्रामीण विकास से संबंधित कार्य, विल्डिंग निर्माण,ईंट भट्टा उद्योग, आदि शामिल होंगे। इसके लिए कंस्ट्रकसन से संबंधित दुकानदारों को आनलाइन आवेदन करना होगा। ई-पास बनने के बाद ही कंस्ट्रकसन से संबंधित व्यव्यसायी को दुकान खोलने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि जो भी दुकानदार बिना पास या सोशल डिस्टेंसिग का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि जिनका निर्माण कार्य लाकडाउन की वजह से अधूरा छूट गया था उनके लिए भी राहत भरी खबर है। उनको परमिशन लेने की जरूरत नहीं है वह लॉकडाउन का पालन करते हुए भवन निर्माण करवा सकते हैं। कहा कि भवन निर्माण के दौरान जो भी मजदूर कार्य करेंगे उनको सोशल डिस्टेंसिग का पालन करना होगा तथा मास्क या तौलिया का प्रयोग करना होगा। इसमें लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी के इस फैसले से गिट्टी, बालू, सीमेंट, सरिया इत्यादि के व्यवसाइयों को बड़ी राहत मिलेगी। श्री त्रिपाठी में बताया कि आनलाइन पास के लिए नजदीकी जनसेवा केंद्र या अपने कम्प्यूटर या मोबाइल के माध्यम से आईजीआरएस सरकारी बेबसाइट पर जाकर ई-पास बनवाना होगा। इसके लिए जिन कार्यों के लिए छूट मिली है उसका नाम डालकर आवेदन करना होगा। इसके बाद एक ओटीपी जेनरेट होगी तथा उसके कुछ समय बाद मोबाइल पर पास बनकर एसएमएस के माध्यम से लिंक आ जाएगा। इस लिंक को डाउनलोड करके आप अपना पास प्राप्त कर सकते हैं।

