Lockdown का नियम तोड़ने पर 210 नामजद
मऊ पुलिस द्वारा लॉकडाउन के दौरान चलाये गए चेकिंग अभियान में 55 बैरियर पर 210 व्याक्तियों को नामजद किया गया है, दर्ज किए गए 45 अभियोगों में नामजद लोगों में से 71 को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है, इस दौरान पुलिस ने 211 वाहनों का चालान भी किया, और 37 वाहनों को सीज किया गया है।

