नेशनल फायर सर्विस डे पर याद किए गए अपनी जान की आहुति देने वाले फायरकर्मी
बिल्थरारोड / बलिया। मंगलवार को नेशनल फायर सर्विस डे अवसर पर श्रेयन फायर एन्ड सेप्टी चेरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर नवल मद्धेशिया ने कर्तव्य पालन में अपनी जान की कुर्बानी देने वाले 66 फायर कर्मियों के चित्र पर नगर स्थित अपने घर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी ।
14 अप्रैल को मनाये जाने वाले नेशनल फायर सर्विस डे उन जांबाज़ो की कुर्बानी याद दिलाती है जो सन् 1944 को इसी दिन अपने कर्तव्य के पालन में अपनी जान की कुर्बान कर दी थी। ज्ञात हो कि इसी दिन मुम्बई में फोर्टस्टीकेन नाम के सेना के एक मालवाहक जहाज में अचानक आग लग गई। जहाज में रूई की गांठें, युद्धक उपकरण व विस्फोटक लदे हुए थे। आग लगने की खबर मिलते ही मुंबई फायर सर्विस के सैकड़ों अधिकारी व कर्मचारी को घटनास्थल पर रवाना किया गया। मौके पर पहुंचे फायर सर्विस के जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर अदम्य साहस व बहादुरी का परिचय देते हुए आग बुझाने में जुट गए तथा आग पर काबू भी लिया परन्तु इस कार्रवाई में 66 फायरमेन आग की चपेट में आकर अपनी जान भी गंवा बैठे। इन्हीं 66 सैनिकों के साहस और बहादुरी की याद में प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को देश भर में नेशनल फायर सर्विस डे मनाया जाता है तथा जागरूकता अभियान चलाया जाता है।

