चार पहिया वाहन के धक्के से बालक की मौत
मुहम्मदाबाद गोहना /मऊ। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहम्दाबाद गोहना- घोसी मार्ग पर स्थित भातकोल मोड़ के निकट सड़क पार कर रहे साइकिल सवार 10 वर्षीय बालक मोहम्मद अमान पुत्र शहाबुद्दीन को सोमवार को एक चार पहिया वाहन ने जोर से धक्के मार कर घायल कर दिया,थोड़ी ही देर बाद बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया । घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लायी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भातकोल निवासी मोहम्मद अमान अपने साइकिल से घर का कोई सामान लेने के लिए बाहर निकला था।वह जैसे ही भातकोल मोड़ के निकट मुख्य मार्ग पर पहुंचा और अपनी साईकिल से सड़क पार कर रहा था कि इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही एक चार पहिया वाहन ने साईकिल सवार बालक को धक्का मार दिया।तथा वह वाहन मौके से फरार हो गया।थोड़ी ही देर बाद बालक ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

