अपना जिलाचर्चा में

जब विधायक विजय राजभर बने प्रसव पीड़िता के लिए मसीहा

(आनन्द कुमार)

मऊ। देश और प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी जहां जनहित के मुद्दों पर लोगों को राहत और समस्याओं के समाधान देने में जुटी हुई है । वहीं कहीं-कहीं शासन के नेतृत्व में नौकरी कर रहे हैं जिले के अफसर पार्टी के नीति और फरमान को धता बताने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में जब एक मामला जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे घोसी के युवा विधायक विजय राजभर ने देखी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने इतनी गंभीर समस्या के प्रति महिला अस्पताल प्रशासन द्वारा प्रसव पीड़िता को अस्पताल के बाहर भगाने व बाहर जमीन पर लेट दर्द से कराहने की घटना न सिर्फ गंभीरता से लिया बल्कि सीएमएस व सीएमओ सहित अस्पताल के डॉक्टरों को चेतावनी देते हुए कहा कि इन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करिए और किसी प्रकार का कोई रेफर करने से पहले देश और जनपद के हालात को देखिए। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में गंभीर मरीजों को पहले व्यवस्था दिजिए तब जाकर कोई अगला कदम उठाइए। विजयविधायक विजय राजभर के फटकार के बाद मरीज को किया भर्ती।

पूरी खबर बस एक क्लिक में।

विजय राजभर ने अस्पताल कर्मियों एवं चिकित्सकों को फटकार लगाते हुए कहा की आप लोग कम से मानवता का ध्यान तो रखते। कहा कि कम से कम ऐसे दुख की घड़ी में ऐसे लाकॅ डाउन में अस्पताल पहुंची प्रसव पीड़िता के प्रति इस तरह का व्यवहार काफी निंदनीय है। विजय राजभर के पीड़ित के प्रति यह रूप देख परिजनों ने काफी राहत की सांस ली। वैसे भले ही चिकित्सा के सेवा में लगे चिकित्सकों की जितनी भी गुणगान कर ली जाए कुछ चिकित्सक की वजह से सरकारी व्यवस्था दुर्व्यवस्थाओं का शिकार बना कर शासन और प्रशासन की नीतियों को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *