अपना जिला

मऊ डीएम ने सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली के 52 मजदूरों को गंतव्य तक भिजवाया

(संंतोष जायसवाल )
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मड़ैया गांव के समीप काम कर रहे कुल 52 मजदूरों को रविवार संध्या लगभग 6 बजे डीएम एसपी ने रोडवेज बस से उनको गंतव्य तक छोड़ने हेतु परिवहन विभाग के उपस्थित अधिकारी को निर्देशित किया। तदोपरांत परिवहन विभाग के अधिकारी ने इन 52 मजदूरों को एक बस द्वारा उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए भेजा। उक्त गांव के कुल 52 मजदूर जो सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली के रहने वाले हैं। मड़ैया गांव के समीप जीवन यापन हेतु अपना कार्य कर रहे थे। इधर चार दिन पूर्व लाक डाउन की घोषणा के बाद उन लोगो को खाने-पीने आदि की समस्या उत्पन्न हो गयी थी। इन पर मजदूरों ने घर जाने का फैसला बना लिया ।परिणाम स्वरूप शाम 5 बजे से ही यह 52 मजदूर शहीद चौक पर इकट्ठा हो गए और अपने गंतव्य तक जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच डीएम एसपी मोहम्मदाबाद गोहना में बने क्वारंटाइन सेंटर को देखकर वापस जा रहे थे कि इन मजदूरों को देखकर अधिकारियों ने गाड़ी रोक दी तथा मजदूरों से उनके बारे में पूछा। जानकारी पाकर डीएम ने तत्काल रोडवेज के उच्च अधिकारियों से बात की एवं क्वारंटाइन सेंटर में आए हुए यात्रियों से भरी हुई बस को खाली कराकर उसी बस से इन सभी मजदूरों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *