कोरोना : लाकॅ डाउन में गरीबों के मसीहा बने बीएसए मऊ
मऊ। परिषदीय प्राथमिक/ उच्च प्राथमिक विद्यालयों की दशा और दिशा सुधारने के लिए कृतसंकल्पित जनपद मऊ के लोकप्रिय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओ.पी.त्रिपाठी लाॅकडाउन के दौरान गरीबों के लिए मसीहा बन कर उभरे है। लाॅकडाउन में सबसे अधिक प्रभावित झुग्गी-झोपड़ियों और सड़कों के किनारे अपना रैन-बसेरा बनाने वाले वो गरीब परिवार है, जो रोज कमाते और खाते रहे हैं। लेकिन लाॅकडाउन ने उनकी रोजी रोटी छीन लिया है। तेजतर्रार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओ.पी.त्रिपाठी का ध्यान इन पर गया और उन्होंने निर्णय लिया कि बेसिक शिक्षा विभाग मऊ के तत्वावधान में दस हजार लोगों को भोजन कराया जायेगा। बस इसी लक्ष्य को लेकर ओ.पी.त्रिपाठी भोजन का पैकेट लेकर झुग्गी-झोपड़ियों और सड़कों के किनारे अपना रैन-बसेरा बनाने वाले गरीब परिवारों के बीच पहुंच गए। इन गरीबों के आंखों में खुशियों की उम्मीदें दिखाई देने लगी। ये गरीब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अपना मसीहा मानने लगा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जरुरत पड़ने पर हम दस हजार से अधिक लोगों को भी भोजन पैकेट वितरित करेंगे और हाथ धुलने के लिए साबुन, सैनिटाइजर, की भी व्यवस्था की जाएगी। इस पुनीत कार्य में वित्त एवं लेखाधिकारी मनोज कुमार तिवारी जी, अखिलेश सिंह जिला समन्वयक,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद-मऊ के जिला अध्यक्ष रूपेश पाण्डेय व महामंत्री अरविन्दजी आर्य व कई अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक सहयोग कर रहे हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओ.पी.त्रिपाठी के इस पुनीत कार्य की चर्चा जनपद में चहुंओर है।

