अपना जिला

बसों से आ रहे परदेसियों पर रहेगी पूरी नजर : डीएम

मऊ। उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद के जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि दिल्ली से बसों में भरकर अपने अपने जनपदों को पहुंच रहे कामगार व परदेसियों पर पूरी नजर रखी जाएगी उन्हें प्रशासन की नजर में बस से उतारकर जांच कराने के बाद ही उनके गंतव्य को भेजा जाएगा।
गौरतलब हो कि बीती रात उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगभग 1000 बसों के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जनपदों के फंसे व्यक्तियों को उनके गृह जनपद भेजा जा रहा है। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहाकि इस रोग की भयावहता को देखते हुए प्रशासन द्वारा सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई है। दिल्ली से जो बसे मऊ जनपद के लिए आएंगी उनमें सवार सभी यात्रियों को प्रशासन की देखरेख में उतारकर मेडिकल जांच कराया जाएगा। उसके बाद संभावित मरीजों को हॉस्पिटल व पूर्ण रूप से स्वस्थ लोगों को ही घर जाने के लिए अनुमति दी जाएगी। उन पर भी अगले 14 दिनों तक पूरी निगरानी रखी जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *