अपना जिला

जमाखोरी एवं कालाबाजारी करने वालों पर एनएसए के तहत की जायेगी कार्रवाई:मण्डलायुक्त

मऊ। आजमगढ़ मंडल आयुक्त कनक लता त्रिपाठी द्वारा शनिवार को मऊ जनपद का दौरा कर लॉकडाउन के तहत आम नागरिकों की समस्याओं सुविधाओं के पूरी जानकारी के साथ ही कोरोना वायरस महामारी के संभावित मरीजों के रखरखाव की पूरी जानकारी ली गई। यह जानकारी आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट सभागार में सभी अधिकारियों के साथ बैठकर बचाव और तैयारियों की जानकारी ली गई। जिसमें आवश्यक वस्तुओं के भंडारण, पर्याप्त उपलब्धता को सुनिश्चित कराते हुए किसी भी सूरत में कालाबाजारी ना होने देने की हिदायत दी गई। मंडलायुक्त जिला पूर्ति अधिकारी से जहां राशन व अन्य व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली, वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मेडिकल संबंधित तैयारियों का जायजा लिया।

रेट लिस्ट हर जगह चस्पा करें:मण्डलायुक्त

इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद में सूचना विशेष रूप से दी जानी चाहिए सभी लोगों के अनुसार पर्याप्त खाद्यान्न, राशन, सब्जी व फल उपलब्ध हैं उपभोक्ताओं को किसी भी हाल में भंडारण करने से बचना चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारी द्वारा जारी की गई रेट लिस्ट हर जगह चस्पा कराने के साथ ही सभी जगह उपलब्ध कराने का आदेश दिया।

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 116 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल:डीआईजी

मंडलायुक्त के साथ जनपद मुख्यालय पर निरीक्षण के दौरान डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र में कहा कि खाद्य एवं आवश्यक सामग्रियों की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई भी की जा सकती है। ऐसे में उपभोक्ताओं को यदि कहीं भी मूल्य सूची से अधिक रेट पर सामान मिलता हो तो डायल नम्बर 112 व कंट्रोल नंबर पर तत्काल सूचित करें। जिससे कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित किए गए लॉक डाउन के दौरान अब तक मऊ जनपद में 116 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया वही 185 वाहन सीज कर दिए गए 62 मुकदमे आईपीसी के तहत मुकदमे दर्ज किए गए। इसके साथ ही ₹ 17 हजार से अधिक जुर्माने के रूप में जमा कराई गई है। डीआईजी ने कहा जनपद में कहीं भी खाद्यान्न का संकट नहीं है। लोग इस रोग की गंभीरता को समझें जिसका बचाव ही इलाज है। ऐसे में शासन प्रशासन के निर्देशों का पालन करने के अलावा अन्य कोई इलाज नहीं है। बेहतर होगा लोग अनुशासित रूप से रहें क्योंकि आत्म अनुशासन ही सर्वोच्च अनुशासन माना जाता है।

“पब्लिक पुलिस अन्नपूर्णा बैंक” को डीआईजी ने सराहा

इस दौरान उन्होंने मऊ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा “पब्लिक पुलिस अन्नपूर्णा बैंक” द्वारा गरीब व जरूरतमंदों खाद्यान्नों से की गई सेवा अभियान की भरपूर सराहना किया। उन्होंने कहाकि मऊ से शुरू हुए इस अभियान को पूरे जोन में लागू कर दिया गया है। जिसके काफी सार्थक परिणाम आ रहे हैं।

मण्डलायुक्त व डीआईजी ने अपने हाथों से गरीबों में बांटा खाद्य सामाग्री

प्रेसवार्ता के बाद मण्डलायुक्त व डीआईजी ने मुंशीपुरा में स्थित ओवरब्रिज के नीचे अपने हाथों से सैकड़ों असहाय लोगो को खाद्य सामग्री वितरित किया। जिसमें गरीब, असहाय, मजलूमों एवं दिव्यांग लोग शामिल रहे। इस दौरान जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य आधिकारिकगण मौजद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *