अपना जिलाचर्चा में

ग्रामीणों ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लिंक मार्ग किया अवरुद्ध

(फतेह बहादुर गुप्ता)

रतनपुरा (मऊ)। रतनपुरा प्रखंड के बड़ागांव ग्राम पंचायत के नागरिकों ने गुरुवार के दिन बड़ागांव छि छोर लिंक मार्ग को अवरुद्ध कर दिया ।ग्राम वासियों ने यह कार्य वैश्विक महामारी का रूप ले रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर ऐसा किया है ।अब तक यही कहा जा रहा था कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से भयभीत नहीं है ।परंतु रतनपुरा प्रखंड के बड़ागांव ग्राम पंचायत के वासियों ने ऐसा करके इस बात का संकेत दे दिया है कि वह भी कोरोनावायरस के वैश्विक महामारी से पूरी तरह से भया क्रांत हैं। गुरुवार की प्रात 8:00 बजे के लगभग सैकड़ों की संख्या में नागरिकों ने गांव से बाहर आकर के छीछॊर बड़ागांव संपर्क मार्ग पर बांस बल्ली और कटीले बाड लगा कर के उसे पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया ।अब बड़ागांव ग्राम पंचायत के नागरिक दूसरे गांव में इस संपर्क मार्ग का उपयोग नहीं कर पाएंगे ।वहीं दूसरी तरफ अन्य गांव के लोग भी इस बड़ा गांव की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। यद्यपि ग्रामवासी अभी भी अपने अपने घरों में पूरी तरह से कैद हैं ,और एहतियातन इस तरह के किए गए कार्य से अन्य गांव में भी इसी तरह के कार्य को अंजाम दिये जाने की संभावना बढ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *