मऊ पुलिस का सहयोग करें…ताकि कोरोना वायरस को खत्म किया जा सके
कोरोना को हराना है…गो कोरोना गो…
पूरी दुनिया कोरोना वायरस से संक्रमित है, और हमारा भारत भी इस वायरस की चपेट में है, ऐसे में पूरी दुनिया से कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए हर किसी को सहोयग करना होगा. क्योंकि ये बीमारी सिर्फ चिकित्सकीय समधान से दूर नहीं होगा बल्कि हर किसी को इस बीमारी से लड़ना होगा, ऐसे में आम लोगों से बस इतनी अपील है कि वो इस बीमारी को फैलने से रोकें, और ऐसा करने के लिए खुद को घरों में ही सुरक्षित रखना होगा,क्योंकि ये बीमारी एक दूसरे से फैलती है, ऐसे में सबसे अपील है कि वो खुद घरों में ही रखें और सुरक्षित रहें, ये अपील डब्लूएचओ से लेकर दुनियाभर की सरकारों की भी है,
मऊ पुलिस और मऊ प्रशासन भी अपने जिले की जनता से यही अपील कर रही है, ऐसे में खुद को सुरक्षित रखने के लिए मऊ पुलिस का साथ दें…और इस बीमारी को जड़ से खत्म कर खुद की अपने जिले की अपने प्रदेश की अपने देश की और दुनिया को सुरक्षित बनाएं.

मऊ पुलिस लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देकर पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की है.

