अपना जिलाचर्चा में

गोदान ट्रेन की बोगी में 16 मार्च को चढ़ा था कोरोना का संक्रमित हड़कम्प, खोजे जा रहे सफर करने वाले अन्य यात्री


मऊ। गत 16 मार्च को मुंबई से मऊ आने वाली एक ट्रैन गोदान एक्सप्रेस से मुकेश अग्रवाल नामक एक व्यक्ति ने मुंबई से जबलपुर तक एसी थ्री टियर में सफर किया। यह व्यक्ति बाद में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। आज सुबह करीब दस बजे जिलाधिकारी के दफ्तर में 48 लोगो के नाम और नंबर की एक सूची आई। यह उन लोगो के नाम थे जो 16 तारीख को गोदान एक्सप्रेस के उसी एसी थ्री टियर में सफर कर मऊ आये थे। इस ख़बर की जानकारी होते ही मऊ जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के हाथ पांव फूलने लगे।
जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने आनन-फानन में उन नम्बरों को ट्रैक करने का काम शुरू करवाया। जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता के जरिये यह बताया कि 48 लोगो में से 28 लोगों के नंबर या तो बंद हैं या नेटवर्क से बाहर आ रहे हैं। 20 लोगों से संपर्क साधा जा चूका है, उनमे दस लोग आजमगढ़ और अतरौलिया में ट्रैक किये गए हैं, 72 सीटों में तीन टिकट कैंसिल किये गए थे जिन पर अन्य लोगों ने सफर किया था, उन तीन सीटों पर सफर करने वाले लोगों में से तीन का पता चल गया, जो आजमगढ़ का रहने वाला है, बाकि दो व्यक्ति रानीपुर व एक व्यक्ति बड़रांव ब्लाक का चिन्हित किया गया। उन लोगों के परिवार में स्वास्थ्य टीम संक्रमण की जानकारी के लिए भेज दी गई है, परन्तु अब तक कोई रिपोर्ट नहीं आयी है। पर सभी को ट्रैक करने कि प्रक्रिया जारी है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिन लोगों को चिन्हित कर लिया जायेगा उनके पास डॉक्टर्स कि एक टीम जाएगी और जाँच की जाएगी। जाँच के बाद उन्हें 14 दिनों के लिए घरो में ही खुद को आइसोलेट कर लें। किसी से कोई संपर्क न साधा जाये और उनके परिवार वाले भी आइसोलेशन में रहे। 14 दिनों तक अगर कोई लच्छन दिखाई पड़ते हैं तो डॉक्टर्स की टीम नियमित रूप से उनकी जाँच करते रहेंगे और जरुरी कदम उठाये जायेंगे। आगे जिलाधिकारी ने जनता कर्फ्यू के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अगर एक दिन का कर्फ्यू हम लगाते हैं तो वायरस का जो परिभ्रमण चक्र है वो टूट सकता है। वायरस कि अधिकतम आयु किसी भी पदार्थ पर 12 घंटे कि है। शहर में बंद कराइ गई दुकानों के बारे में उन्होंने बताया कि यह कल के जनता कर्फ्यू के लिए लोगों को तत्पर करने कि एक पहल है। ज्ञात हो कि आज दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी व स्वास्थय विभाग कि टीम ने मऊ रेलवे स्टेशन पहुँच कर सभी आने वाले यात्रियों की पूरी जानकारी एकत्र की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *