होली परिवार मिलन में खेली गई फूलों की होली
मऊ। जनपद के हिंदी भवन में ब्राह्मण विकास परिषद नगर इकाई की होली परिवार मिलन का आयोजन किया गया जिसमें स्वजातीय बंधुओ ने एक दूसरे पर फूलों की वर्षा कर होली मिलन कार्यक्रम मनाया गया । इस होली परिवार मिलन समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि जे पी हीरो मोटर के चैयरमैन जय प्रकाश मिश्रा एवं मुख्य संरक्षक एवं जाने माने शल्यक डॉ एस सी तिवारी मौजूद रहे । कार्यक्रम की शुरुवात सर्व प्रथम मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने भगवान परशुराम एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया ।
वहीं ब्राह्मण विकास परिषद के होली परिवार मिलन कार्यक्रम में आए लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहा की होली का त्यौहार अपने अंदर बुराइयों को समाप्त कर अच्छाइयों को अपनाने का त्यौहार है । होली अर्थात किसी का भी हो लिया । आज समाज में बुराइयां ज्यादे घर कर गयी है उसे दूर करने की जरूरत है । ब्राह्मण जन्म से नही अपितु कर्म से ब्राह्मण होता है यदि कोई लोभ , मोह , लालच को त्याग कर सादा एवं चारित्रिक जीवन व्यतीत करता है तो समाज मे चरित्र का निर्माण ब्राह्मण और बेहतर कर सकते हैं । स्वामी विवेकानंद के जीवन को अपने व्यवहार में उतारने की जरूरत है । जिलाधिकारी ने सभी को देशी खानपान और आयुर्वेद का प्रयोग कर अपने पुराने खान पान की तरफ लौटने का आह्वान किया ।

वहीं ब्राह्मण विकास परिषद के मुख्य संरक्षक ने कहा कि ब्राह्मण विकास परिषद कोई जाति विशेष के लिए ये संगठन नही है बल्कि समाज के हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर शैक्षणिक , स्वास्थ्य , और समाज को संस्कारित बनाने के लिए कार्य करता है । यदि समाज के कोई व्यक्ति शुखि नही है तो उसका कारण ब्राह्मण है । ब्राह्मण समाज को सुखी और प्रसन्न रखने में महती भूमिका निभा सकता है । होली मिलन समारोह समाज में सामाजिक समरसता , सद्भाव और एकता की भावना कायम करने के किये मनाया जाता है । वही आज ब्राह्मण विकास परिषद द्वारा होली परिवार मिलन समारोह में फूलों की होली मना कर लोगों को एकता और भाईचारा के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं ।

वहीं विशिष्ट अतिथि जय प्रकाश मिश्र ने कहा कि ब्राह्मण वही है जो लोगों को नैतिक शिक्षा , ज्ञान , मानसिक शांति देकर किसी की भी प्रगति में अपना सहयोग दे सकता है । अगर समाज की उन्नति नही हो पा रहा है तो उसका जिम्मेदार ब्राह्मण है । इस लिए ब्राह्मण ज्यादा से ज्यादा समाज और लोगों को शिक्षित , उन्नति में अपना ज्यादा से ज्यादा सहयोग करें ।

कार्यक्रम में गार्गी द्विदेदी , स्वेता पांडेय , माही मृदुल , पंकज प्रखर , विनोद उपाध्यय , दया शंकर तिवारी ने चैता एवं फगुवा गीत गाकर सबका मन मोह लिया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से , हरिशंकर मिश्र , गिरजा शंकर तिवारी , डॉ पंकज उपाध्याय , अजय तिवारी , प्रशांत पांडेय , रवीश तिवारी ,पंकज प्रखर ,डॉ सर्वेश पांडेय , ऋषिकेश पांडेय , देव भास्कर तिवारी , सूर्य प्रकाश तिवारी , राजन पांडेय , अमरनाथ मिश्रा , रामा नंद मिश्रा , सुनीता पांडेय , ललिता शास्त्री , विनीता पांडेय , संगीता द्विवेदी , कुशूम चौबे, कंचन तिवारी, शुशीला पांडेय आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामजी उपाध्याय एवं संचालन श्रेया पांडेय ने किया । वहीं होली परिवार मिलन के कार्यक्रम संयोजक पंकज उपाध्याय रहे ।

