भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव के मऊ प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत
मऊ। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव को भाजपा के मऊ जनपद का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद शनिवार को मऊ प्रथम आगमन पर आजमगढ़ मुख्यालय से होते हुए जनपद मऊ के सीमा प्रवेश में करते हुए जोरदार स्वागत अभिनंदन एवं वंदन किया गया अनिल श्रीवास्तव का स्वागत करते हुए उनके समर्थक शुभचिंतक एवं पार्टी के लोग काफी गदगद दिखे।
इसके अलावा भाजपा के नये जिला पदाधिकारियों का लखनऊ से जनपद मुख्यालय आते समय जगह-जगह पार्टीजनो द्वारा स्वागत किया। इस मौके पर मुहम्मदाबाद गोहना, खुरहट, मतलूपुर मोड़ के पश्चात नगर में आजमगढ़ मोड़ पर लोगों ने माला फूल पहनाकर स्वागत किया। जिसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी के जनपदीय कार्यालय पर नव नियुक्त पदाधिकारियों का शनिवार को समारोह पूर्वक स्वागत किया। इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ताओं सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नवयुक्ति पदाधिकरियों का पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने माला पहनाकर स्वागत करते हुये पार्टी लाइन पर काम करने व जनता से जुड़े सवालों के प्रति जवाबदेही की जिम्मेदारी सौंपी। शनिवार को स्वागत होने वालों में अनिल कुमार श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष के साथ मुन्ना राजभर, मनीष मद्धेशिया शामिल रहे। नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव पूर्व में पार्टी के जिला संयोजक विधिक प्रकोष्ठ के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। पार्टी से जुड़ने व जिला संयोजक के रूप में कार्य करते हुये श्री श्रीवास्तव सामाजिक कार्यों में काफी बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया जो आगे भी जारी रहेगी। अपने स्वागत के पश्चात जिला उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी ने जिस जिम्मेदारी के साथ हमें नया दायित्व सौंपा है उस पर हर संभव खरा उतरने का प्रयास रहेगा। साथ ही पार्टी के अन्य पदाधिकारियों से अच्छे तालमेल व शीर्ष लोगों के दिशा निर्देश पर कार्य करता रहूंगा। पार्टी की नीतियों को एवं सरकार के योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जायेगा।
स्वागत समारोह में मुख्य रूप से जिला महामंत्री राकेश मिश्रा, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी संजीव कुमार जायसवाल ‘डिंपल’ पूर्व ब्लाक प्रमुख कोपागंज सर्वेश राय, जिला उपाध्यक्ष गिरिज नारायण राय, वरिष्ठ नेता अशोक सिंह, संजय पाण्डेय, जिला मंत्री आनन्द चैधरी, सभासद दिनेश सिंह, सभासद विनोद गुप्ता, सभासद मुकेश सिंह, महामंत्री नुपुर अग्रवाल, छात्र नेता हेमन्त सिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुधांशु सिंह, राघवेन्द्र सिंह, आदर्श अग्रवाल, रामायादव, नीरज जायसवाल, जिला मंत्री राघवेन्द्र राय शर्मा, महामंत्री राधेश्याम सिंह, रामप्रवेश राजभर पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री रितेश श्रीवास्तव आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर काफी संख्या लोग उपस्थित रहे।

