अपना जिला

पहलवान स्व. राजदेव यादव की स्मृति में भव्य दंगल का आयोजन

मऊ । हर वर्ष की भॉति इस बार शिवरात्रि के अवसर पर स्व0 राजदेव यादव पहलवान की स्मृति में ग्राम इन्दरपुर भलया में भव्य दंगल का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि विजय बहादुर पाल, चन्द्रा पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक एवं अमित सिंह प्रबन्धक श्री सुखराम सिंह महाविद्यालय के द्वारा किया गया जिसमें अमित सिंह ने कहा कि आज भी भलया में पूर्वजों के जमाने की आज कुश्ती प्रथा एवं दंगल का आयोजन होता है एवं आज के दिन पूर्वांचल में जगह जगह देखने को मिलता है जो आज हम इस दंगल के आयोजन में आये हैं। जो नई जनरेशन पढ़ाई के साथ पहलवानी भी बनाये रखे हैं। ये बड़ी सराहनीय चीज हैं। वहीं मा0 अल्ताफ अंसारी पूर्व सपा अध्यक्ष ने कहा कि इस क्षेत्र की जनता को धन्यवाद देता हॅू कि पूर्वजों की धमाने की बनायी हुयी धरोहर के कार्यक्रम में हम लोगों को बुला करके जो सम्मान देते हैं। वह पूर्वांचल की धरती पर अभी भी कुस्ती का आयोजन जगह जगह मिलता है।
इसी क्रम में अरविन्द सरवा मऊ एवं रामजीत कुशवाहा गोण्डा के बीच कुश्ती चली जिसमें कुश्ती बराबर पर छूटी । जयशंकर करमपुर गाजीपुर एवं अमन यादव भलया के बीच कुश्ती चली जिसमें अमन यादव भलया ने साल्टो दाव मारकर पटखनी दे दी ।
मनोहर भलया,मऊ एवं अजीत वाराणसी के बीच कुश्ती चली 8मिनट जिसमें बराबर पर छुटी । भानू करमपुर गाजीपुर व पिन्टू भलया, मऊ के बीच कुश्ती चली लेकिन बराबर पर छूटी। राहुल अजगरा व विनोद गोरखपुर के बीच रोमांचक कुश्ती चली लेकिन बराबर पर छूटी। अभिषेक स्पोट्स स्टेडियम,मऊ एवं रोशन करमपुर गाजीपुर के बीच कुश्ती चली जिसमें रोशन ने अभिषेक को पटखनी दे दी । पं्राजल वाराणसी व राहुल रामपुर खण्डवा गाजीपुर के बीच कुश्ती चली तमाम जोर आजमाइश के बाद कुश्ती बराबर पर रही । अमित भलया व प्रदुम्न गोण्डा के बीच कुश्ती चली लेकिन बराबर पर छुटी ।
कार्यक्रम के आयोजक शंकर पहलवान अखाड़ा भलया, अरविन्द यादव, तिलक नाथ यादव, जयनाथ यादव, अशोक यादव, ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवनाथ यादव जिला पंचायत सदस्य, त्रिभुवन सिंह, इन्दल यादव कुश्ती संघ अध्यक्ष, मऊ, प्रभुनाथ यादव एडवोकेट, रामाकान्त सिंह, धीरज राजभर, राजेन्द्र यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, रामअवतार सिंह कुश्ती संघ सचिव, योगेन्द्र यादव उर्फ साधू, कन्हैया सिंह, रामाकान्त यादव प्रधान, लालू यादव, भोला यादव, । दंगल का संचालन संयुक्त रूप से हरिवंश यादव एवं उमेश राय, एवं रेफरी प्रेम चन्द यादव , मैनेजर यादव । कार्यक्रम के अन्त में स्व0 राजदेव के पौत्र एवं शंकर पहलवान भलया अखाड़े के आयोजक ने सभी आये पहलवानों एवं अगन्तुकों का स्वागत किया। एवं मऊ,बलिया, गाजीपुर, गोण्डा, वाराणसी, गोरखपुर के पहलवानों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *