कांग्रेस नेताओं ने खेत में चौपाल लगाकर भरा किसानों का मांग पत्र
मऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश में चल रहे किसान जन जागरण अभियान के अंतर्गत रतनपुरा ब्लाक के गड़वा गांव में किसान चौपाल लगाकर किसानों को मांग पत्र भरा गया। इस अवसर पर उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य घनश्याम सहाय ने कहा किसानों का कर्जा माफ हो बिजली बिल हाफ हो गांव-गांव गौशाला बनेे वरना रखवाली भत्ता दे सरकार ,गन्ने का पूरा भुगतान तत्काल हो नया दाम 400 हो ,धान खरीद हाथों-हाथ हो व धान की कीमत प्रति क्विंटल 2500 सौ हो, सूखा ओला बारिश की मार पर तुरंत किसानों को मुआवजा दे सरकार ,गेहूं खरीद हाथों-हाथ हो गेहूं की किमत प्रति कुंटल ₹3200 करे सरकार उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में किसान मजदूर एवं समाज का हर तबका परेशान है।
इस अवसर पर अनिल कुमार राय पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र यादव, लालप्यारे सिंह, ओमनरायण शर्मा अकरम प्रीमियर लालू यादव रामाधार चौहान रामविलास राम आदि रहे।
उधर फतेहपुर मंडाव ब्लॉक के फतेहपुर में किसान चौपाल का आयोजन कर किसान मांग पत्र भरा गया, जिसमें प्रमुख रुप से पूर्व विधायक अमरेश चंद पांडे, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी राष्ट्रकुंवर सिंह कोऑर्डिनेटर राम अवध यादव, राज मंगल यादव ,जोगिंदर सिंह, टीपू सुल्तान ,विधीचंद साहनी, आदि लोग उपस्थित रहे । इसी क्रम में परदहां ब्लाक के ग्राम सभा सुल्तानपुर बनोरा में कांग्रेस जनों ने किसानों के बीच जाकर किसान मांग पत्र भरवाया इसमें प्रमुख रूप से ब्रह्मानंद पांडे शैलेंद्र सिंह पिंटू सिकंदर प्रसाद आदि प्रमुख रहे।

