अपना जिला

गणित के क्षेत्र में भारत का विश्व में अमूल्य योगदान

( शशिराज सिन्हा )

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट सभागार में को इंस्पायर साइंस कैंप 2020 के दूसरे दिन  विशेषज्ञों ने गणित तथा भौतिकी के सिद्धांतों के बारे में प्रतिभागियों को सरल तरीके से बताया।
विश्वविद्यालय में विज्ञान एवं प्रौद्योगकी विभाग भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय इंस्पायर साइंस कैंप का आयोजन किया गया है। मंगलवार को  एचआरआई इलाहाबाद के विख्यात शिक्षाविद प्रो. सत्यदेव त्रिपाठी ने वैदिक काल मे गणित की उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत ने गणित के क्षेत्र में विश्व को अमूल्य योगदान दिया है। पेल्स समीकरण जिसे दुनिया पेल्स के कारण से जानती है वह भारत में ब्रह्मगुप्त ने संस्कृत भाषा मे बहुत पहले से ही दिया था।उन्होंने रामानुजम के गणित में योगदान के पर चर्चा की साथ ही भास्कराचार्य के  गणित के कैलकुलस विधा में योगदान को बताया।
चंड़ीगढ़ विश्वविद्यालय के प्रो. मनमोहन ने विद्यार्थियों को बहुत रुचिकर और प्रायोगिक तरीके से भौतिक विज्ञान के मूलभूत सिद्धान्त को समझया। पानी के कमाल से पत्थर की चिड़िया से आवाज निकला। प्रो. मनमोहन ने विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से तरंगो के गुण और प्रकार, गुरुत्वाकर्षण  और अन्य बलों को  समझाया। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान, कोच्ची केरल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ आलोक कुमार गुप्ता ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में प्राचीन से आधुनिक समय में हुए विकास पर विस्तार से अपनी बात रखीं। विज्ञान का दैनिक जीवन मे होने वाले प्रयोगों पर चर्चा की। डॉ गुप्ता ने विज्ञान के प्रयोग से आधुनिक जीवन मे होने वाले महत्वपूर्ण परिवर्तनों के बारे में चर्चा की। उन्होंने चलने की प्रक्रिया के  दौरान न्यूटन के तीन नियम जड़ता, त्वरण एवं क्रिया- प्रतिक्रिया को बताया। दूसरे सत्र में  छात्र छात्राओं ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित रज्जू भइया संस्थान, विज्ञान संकाय, फार्मेसी संस्थान व इंजीनिरिंग संकाय की विभिन्न प्रयोगशालाओं का भ्रमण किया तथा विज्ञान के क्षेत्र विभिन्न विषयों में हो रहे शोध से भी परिचित हुए। प्रतिभाग कर रहे विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रयोगों को विशेषज्ञों की उपस्थिति में किया। अतिथियों को कुलपति प्रो डॉ राजाराम यादव, प्रो बीबी तिवारी, प्रो देव राज सिंह एवम डॉ  मनीष गुप्ता ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संचालन डॉ संतोष कुमार ने किया।
इस अवसर पर राष्डॉट्रीय सेवा योजना समन्वयक राकेश यादव,  प्रमोद यादव, डॉ राज कुमर सोनी,  डॉ0 दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ सुनील कुमार, डॉ पुनीत धवन, डॉ नितेश जायसवाल, डॉ अजीत सिंह, अभिषेक भारद्वाज समेत तमाम लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *