अपना जिला

डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के गांधीनगर स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल का वार्षिक वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया जिसे देख उपस्थित जन मंत्र मुग्ध हो गए।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया जिसमें डांस, कौव्वाली व नाटक अनेकता में एकता सहित अनेक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति की गयी। जिसे देख उपस्थित सभी लोग खूब तालियां बजाएं।कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर अमरनाथ राय.विशिष्ट अतिथि राकेश तिवारी चेयरमैन गोपीनाथ ग्रुप्स आफ कालेजेज
.रमेश सिंह प्रबन्ध निदेशक छात्र शक्ति इन्फ्रास्टक्शन लिमिटेड. विनय गौतम पुलिस क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद को अंग वस्त्रम्. स्मृति चिन्ह एवम बुके भेट किया गया।

सरस्वती बन्दना.कौव्वाली समेत अन्य शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति पर सभी उपस्थित लोग तालियां बजा बजा कर बच्चों को प्रोत्साहित करते रहे।भ्रूणहत्या पर आधारित नाटक की उपस्थित सभी लोगों ने जम कर सराहना की।कार्यक्रम में पिरामिड के भी शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे मुख्य अतिथि प्रो अमर नाथ राय ने बच्चों के कार्यक्रम की भूरी- भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल में इस तरह का विद्यालय आने वाले भारत के भविष्य को पैदा कर रहा है जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने विद्यालय के उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में आये सभी आगन्तुकों के प्रति मंच से स्वागत एवम आभार संस्थापक अरबिन्द राय ने ब्यक्त किया।

कार्यक्रम के मध्य समाजसेवी. शिक्षाविदों एवम मिडिया के लोगों को भी राजेश राय पप्पू एवम हिमांशु राय के द्वारा सम्मानित किया गया।

ग्रामीण क्षेत्र के लिए डालिम्स सनबीम का यह पहला वार्षिकोत्सव था जिसे भव्यता प्रदान करने की भरपूर कोशिश की गयी थी।मंच. ध्वनि.प्रकाश समेत हर ब्यवस्था अपने आप में अद्भुत थी।लोग इसकी प्रशंसा करते नजर आये।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से विद्यालय के संस्थापक अरबिन्द राय धर्मपत्नी श्रीमती गीता राय.अवकाश प्राप्त आर टी ओ नरेन्द्र नाथ राय.विद्यालय के प्रबंध निदेशक हिमांशु राय.डाक्टर ब्यासमुनी राय.सपा नेता एवम जनता जनार्दन इण्टर कालेज गांधीनगर के प्रबन्धक राजेश राय पप्पू,फादर फेलिक्स राज प्रधानाचार्य हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर.ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बाराचंवर कौशल सिंह.ब्रज भूषण राय चुन्ना.पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक गाजीपुर रामधारी सिंह यादव. पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव.छोटू यादव.कुमार श्री हर्ष.
अखिलेश राय मेरी सीटी.अखण्ड राय डालीम्स सनबीम गाजीपुर. प्रफुल्ल सिंह, राजेश राय, एस एन यादव. एम ए खान डालीम्स सनबीम दिलदारनगर. प्रफुल्ल चन्द्र राय.ओंकार सिंह, मिंकु राय, भाजपा जिला महामंत्री श्यामराज तिवारी, रमेश सिंह निदेशक छात्र शक्ति इन्फ्रास्टक्शन लिमिटेड, सम्पूर्णानन्द उपाध्याय,दिवाकर पाण्डेय, श्याम बहादुर राय, हिमांशु राय प्रधान, देवेंद्र सिंह देवा,विजेन्द्र सिंह शिवकुमार ,जनार्दन राय, मुरली सिंह.राजेश कुशवाहा. दिनेश पाठक. समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद शोएब ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार ब्यक्त किया।@विकास राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *