क्रिकेट : अविवाहित टीम ने विवाहित टीम को हराया
(फतेह बहादुर गुप्ता)
रतनपुरा/मऊ। 33 वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए स्थानीय क्षेत्र की सेबरपुर ग्राम पंचायत में विवाहितो एवं अविवाहितो के मध्य मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार को रोमांचक क्रिकेट मैच खेला गया मैच में विवाहित टीम ने टास जीतकर निर्धारित 25 ओवरों में 140 रनों का लक्ष्य अविवाहित टीम के समक्ष रखा। अविवाहित टीम ने अंतिम गेंद पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। अविवाहित टीम के विजेता घोषित होते ही वहां देर तक तालियां बजी, और लोगों ने अविवाहित टीम की कुशल टीम भावना की प्रशंसा की।अविवाहित टीम की तरफ से गौरव पांडे और मनोज ने चार चार विकेट लिए ,और अंत में अविवाहित टीम के मनोज ने 46 गेदों पर 35 रनों का लक्ष्य प्राप्त किया। मनोज के ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए उन्हें मैच मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। विवाहित टीम के ज्ञानेश ने 26 एवं योगेश ने 23 रन बनाए। विवाहित और अविवाहितो के मध्य होने वाले इस मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में गांव के अतिरिक्त समीपवर्ती गांव के लोग भी एकत्र थे और इस रोमांचक मैच के दौरान लोगों ने मैच का खूब लुफ्त उठाया। विवाहितो और अविवाहितो के मध्य होने वाला मैच संपूर्ण क्षेत्र में काफी लोकप्रिय है एवं चर्चा का विषय भी।

