अपना जिला

मऊ की विजया ने पहले ही प्रयास में पास किया चार्टर्ड एकाउंटेंट की परीक्षा

देवरिया। जिला होम्योपेथिक चिकित्साधिकारी देवरिया डा. एस.के. सिंह की बेटी विजया सिंह ने मात्र 22 साल की उम्र में दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित सीए की परीक्षा को प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर अपने परिवार व जिले का नाम रोशन किया है। मूल रूप से मऊ जनपद की रहने वाले डा. एस. के. सिंह की बेटी विजया की प्रारम्भिक पढ़ाई जीवन मार्ग सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवरिया से हुई। दसवीं पास करने के बाद इन्होंने रानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स इंटर कॉलेज लखनऊ से इंटरमीडिएट परीक्षा पास कर दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम की पढ़ाई की। एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हुए विजया ने सीए की तैयारी की और प्रथम प्रयास में ही परीक्षा पास कर अपने जिले व परिवार का नाम रोशन किया। विजया के पिता डा. एस. के. सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मेरी बेटी मेरा अभिमान”। अपना मऊ की तरफ से विजया एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *