अपना जिलाचर्चा में

स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह में मुख्य अतिथि होंगे डॉ कामेश्वर नाथ सिंह

मऊ। राष्ट्रीय कार्य में सकारात्मक रूप से सर्व समाज को जोड़ने तथा राष्ट्रीय चिंतन को बल देने के लिए स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर मऊ नगर में आगामी 11 जनवरी दिन शनिवार को पुरानी तहसील स्थित आर एस पैलेस में एक वैचारिक संगोष्ठी तथा जनसभा का आयोजन किया गया है। गोष्ठी की तैयारी बैठक को लेकर गुरूवार को आरएस पैलेस में बैठक किया गया।  जिसमें वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के दिखाए रास्ते पर चलने की जरूरत है।

उक्त गोष्ठी के मुख्य अतिथि राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज के कुलपति डॉ कामेश्वर नाथ सिंह तथा मुख्य वक्ता संयुक्त क्षेत्र उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संयोजक रामाशीष सिंह होंगे। उक्त कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय गीता प्रवचन उपदेशक श्री योगी आनंद जी होंगे जो अमेरिका स्थित इंटरनेशनल गीता गुरुकुल फाउंडेशन मिशिगन के संस्थापक व सम्मानित अध्यक्ष भी हैं।
उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया युवाओं को राष्ट्रीय दायित्व का बोध कराने के लिए कार्यक्रम रखा गया है।कार्यक्रम सफल बनाने के लिए नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवियों और धर्मनुरागियो की एक मार्ग दर्शक मण्डल का गठन किया गया है। जिसमें एडवोकेट हरिद्वार राय, डॉ गंगा सागर सिंह, डॉ राम गोपाल गुप्ता, चंद्र शेखर अग्रवाल, डॉ सर्वेश् पाण्डेय, डॉ कमलेश राय, अवध नारायण राय आदि प्रमुख है। इसके अतिरिक्त शिव शक्ति सिंह, सुनील कुमार दूबे, आनन्द कुमार, योगेंद्र सिंह, प्रशांत सिंह तथा सचिंद्र सिंह आदि को सह संयोजक बनाया गया है। कार्यक्रम मे प्रमुख भूमिका निभाने के लिए समिति के प्रमुख सदस्य आनंद ज्योति सिंह, बृजेश कुमार सिंह, अभिषेक खंडेलवाल, तुषार कांत सिंह, पंकज तिवारी, पवन प्रधान, ज्ञान प्रकाश सिंह, गणेश थरड, डॉ सीपी राय, अरविंद राय, स्वर्ण सिंह आदि ने कमर कस लिया है। सभी पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है। सभी लोग अपने अपने कार्य में कार्य में तन मन और धन से जुट गए हैं। कार्यक्रम के मार्गदर्शक डॉ रामगोपाल ने कहा की स्वामी विवेकानंद जी की जयंती का यह आयोजन काफी महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *