वाराणसी मंडल के मऊ-शाहगंज खंड पर गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं नियंत्रण निम्नवत् है
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के मऊ-शाहगंज खंड पर स्थित मोहम्मदाबाद स्टेशन पर नान-इंटरलाॅक कार्य सम्पादित किये जाने हेतु लिये जाने वाले ब्लाॅक के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं नियंत्रण निम्नवत् किया जायेगा।
निरस्तीकरण-
– 08, 09, 10 एवं 11 जनवरी, 2020 को बलिया से प्रस्थान करने वाली 55139 बलिया-शाहगंज सवारी गाड़ी का संचलन निरस्त रहेगा।
– 09, 10, 11 एवं 12 जनवरी, 2020 को शाहगंज से प्रस्थान करने वाली 55138 षाहगंज-बलिया सवारी गाड़ी का संचलन निरस्त रहेगा।
नियंत्रण-
– 09 से 12 जनवरी, 2020 तक अमृतसर से प्रस्थान करने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस पूर्वोत्तर रेलवे पर 15 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
– 09 से 12 जनवरी, 2020 तक अजमेर से प्रस्थान करने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस पूर्वोत्तर रेलवे पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
– 09 से 12 जनवरी, 2020 तक दरभंगा से प्रस्थान करने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस पूर्वोत्तर रेलवे पर 45 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
– 09 से 12 जनवरी, 2020 तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली 11059 लोकमान्य तिलक-दरभंगा एक्सप्रेस पूर्वोत्तर रेलवे पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
– 09 से 12 जनवरी, 2020 तक छपरा से प्रस्थान करने वाली 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस पूर्वोत्तर रेलवे पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
– 09 से 12 जनवरी, 2020 तक सूरत से प्रस्थान करने वाली 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस पूर्वोत्तर रेलवे पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

