अपना जिला

हर बेरोजगार को रोजगार दो तभी संविधान का सम्मान होगा : मूर्ति

मऊ । हर युवा की यही पुकार रोजगार हो मौलिक अधिकार, जाति-धर्म को ना करो, रोजगार की बात करो, जातिवाद, धर्म वाद का एक इलाज इंकलाब जिंदाबाद, इंकलाब जिंदाबाद, हो गरीब या हो धनवान सबको चिकित्सा एक समान, हो गरीब या हो धनवान सबको शिक्षा एक समान ,हर हाथ को काम दो काम को पूरा दाम दो, शिक्षा स्वास्थ्य के निजीकरण पर रोक लगाओ, हर बेरोजगार को रोजगार की सरकार जिम्मेदारी लें, मजदूर विरोधी श्रम कानून वापस लो, वापस लो, महिलाओं की सुरक्षा कर न सके जो वो सरकार निकम्मी है।हर बेरोजगार को रोजगार दो संविधान को सम्मान दो, संविधान को सम्मान दो, रोजगार शिक्षा स्वास्थ्य के निजीकरण पर रोक के लिए संविधान सम्मान मार्च में सैकड़ों की तादात में छात्र युवा अध्यापक,अधिवक्ता और नागरिक समाज के लोग उक्त नारे लगाते हुए हाथों में तख्तियां लिए चल रहे थे मार्च का आयोजन बहुजन सामाजिक चेतना मंच, इंनौस, इंकलाबी कामगार यूनियन, एससी एसटी बेसिक शिक्षक महासंघ के बैनर तले बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस की पूर्व संध्या पर आज 3:00 बजे से आजमगढ़ मोड़ से भीटी बाबासाहब की प्रतिमा स्थल तक किया गया मार्च प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर सभा में बदल गया सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद मूर्ति ने कहा कि इस वक्त दुनिया का सबसे युवा देश भारत है जहां की आबादी का 50% 35 साल का है जो बेरोजगार है अपने विकासशील देश में रोजगार शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी संरचनाओं को सरकारों ने निजी हाथों में सौंप दिया है जो संविधान की मूल भावना के खिलाफ है बाबा साहब ने कहा है कि सुरक्षित रोजगार ही सभी संवैधानिक अधिकारों की गारंटी देता है। इसलिए हम कहते हैं कि हर बेरोजगार को रोजगार दो तभी संविधान को सम्मान है। बाबा साहब को सच्चा सम्मान तभी होगा जब नागरिकों के सभी संवैधानिक अधिकारों की गारंटी हो, प्रोटान के अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा ने कहा कि आज नागरिकों के सभी संवैधानिक अधिकारों और लोकतांत्रिक अधिकारों पर चौतरफा हमला हो रहा है ऐसे में बाबा साहब की याद और उनके विचारों पर चलना हम सबकी जिम्मेदारी है और अपने संवैधानिक लोकतांत्रिक अधिकारों को अक्षुण रखा जा सकता है।सभा को डा. देवेन्द्र चौहान, वीरेन्द्र कुमार, बंसत कुमार, राजेश वर्मा ने सम्बोधित किया मार्च में सर्व श्री मनोज कुमार, रमेश चौहान, जिवधन यादव, बृकेश, आसिफ अहमद, मून्नू राम, गुलाब जी लक्ष्मण, गूड्डू राम, प्रेमचन्द्र कौशल एडोवकेट, डा.रामविलास भारती, शिवमूरत गुप्ता, मनोज गुप्ता,बाबूराम, राजेश आदि ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *