विश्व एड्स दिवस पर ऑडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन
मऊ । डिजिटल इंडिया की तर्ज पर युवाओं के बीच विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सीबीसीआई कार्ड एवं एड्स एवं क्षय नियंत्रण विभाग मऊ के सहयोग से डॉ भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा उद्यान मऊ में कबड्डी के खिलाड़ियों के बीच ऑडियो कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के माध्यम से एचआईवी एड्स के प्रति लोगों में फैली भ्रांतियों के बारे में स्पष्ट चर्चा की गई ।खिलाड़ियों के द्वारा अनेक तरह के प्रश्न जिला एड्स एवं क्षय नियंत्रण अधिकारी से पूछे गए और उत्तर प्राप्त किए गए। जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ एसपी अग्रवाल ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति के साथ यौन संबंध बनाने, संक्रमित गर्भवती माता से उसके बच्चे को,संक्रमित सुई एवं रक्त उत्पाद के प्रयोग से, एचआईवी एड्स फैलता है ।वर्तमान समय तक इस रोग कि किसी भी प्रकार से कोई दवा अभी तक निर्मित नहीं हो पाई है ।वैज्ञानिक सतत रूप से उसकी खोज में लगे हुए हैं। संक्रमित व्यक्ति को आरती सेंटर के माध्यम से कुछ दवाओं के नियमित प्रयोग से एचआईवी वाइरस को नियंत्रित करने का प्रयास किया जाता है परिणाम स्वरूप संक्रमित व्यक्ति के स्वास्थ्य में स्थिरता आती है। किन्तु रोग खत्म नहीं होता है।
पूरा वीडियो बस एक क्लिक में।
संक्रमित व्यक्ति के साथ में उठने- बैठने ,खाना खाने ,छूने, बात करने से एड्स नहीं फैलता है। एचआईवी एड्स की जांच सभी सरकारी अस्पतालों में निशुल्क रूप से की जाती है कोई भी आम व्यक्ति अपनी जांच निशुल्क करा सकता है। ध्वनि तरंगों से संबोधित करते हुए डॉ अग्रवाल ने बताया कि एचआईवी ऐसा वायरस है जो शरीर में धीरे-धीरे असर करता है और 10से 15 सालों के भीतर शरीर को पूर्णता खोखला बना देता है तथा शरीर अनेक बीमारियों की चपेट में आकर दर्दनाक मृत्यु को प्राप्त करता है।
इस रोग से बचने के लिए सुरक्षित रूप से एक से अधिक व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध स्थापित नहीं करना चाहिए, संक्रमित महिला को गर्भ धारण नहीं करना चाहिए, संक्रमित सुई और रक्त का उपयोग नहीं करना चाहिए, आवश्यकता पड़ने पर रक्त चढ़ाने के लिए अधिकृत ब्लड बैंक से एचआईवी टेस्ट हुआ रक्त ही प्रयोग में लेना चाहिए, नाई के यहां हमेशा नई ब्लेड का इस्तेमाल कराना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान ध्वनि तरंगों के माध्यम से युवाओं के बीच जिला एड्स एवं क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉक्टर एसपी अग्रवाल कबड्डी कोच सोनिया कुमारी, सीबीसीआई कार्ड से अनिल रैदास, एवं अभय कुमार उपस्थित रहे।

